आज का पंचांग एवं राशिफल
19 मार्च 2022
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – चैत्र।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – प्रतिपदा दिन – 12:17
मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – हस्त रात्रि – 12:32 मि. तक उपरांत चित्रा।
योग – वृद्धि रात्रि – 10:02 मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद ।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:1 मि. से 10:31 मि. तक।
सूर्योदय – 06:06 मि.।
सूर्यास्त – 06:02 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – होली।
आज विशेष – होलिकोत्सव,रंगोत्सव,होली सर्वत्र,धुरेड्डी,छारंडी,बसन्तोत्सव,फाग प्रतिपदा,रतिकाम महोत्सव,होलिका भस्म धारण,तैलाभ्यांग स्नान,सायंकाल स्वजनों से मेल,मधुर पेय पदार्थ का पान,मिष्ठान वितरण,विविध प्रकार का हास्य विनोद का आयोजन,धूलि की वंदना एवं स्वपच का स्पर्श,फसली चैत्र मास आरंभ,शुभ अशुभ दुगुना एवं तिगुना कारक योग रात्रि – 12:32 मि. से।
कल विषेश – भद्रा पाताल की रात्रि – 10:25 मि. से,शुभ अशुभ दुगुना कारक द्विपुष्कर योग दिन – 11:10 मि.तक,यायि (मुद्दई) जयद् योग रात्रि – 11:54 मि. से।
मेष राशि – आज का दिन धार्मिक दृष्टि से उत्तम रहेगा।आप आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर हो सकते हैं।दिन अच्छा है लाभ की संभावना भी है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
वृष राशि – आज गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।परिवारीजन तथा जीवन साथी से लगाव अधिक रहने से प्रसन्नता रहेगी।यात्रा एवं प्रवास का योग है।लाभ भी हो सकता है।
मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा।आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे फिर भी मन खिन्न रहेगा। वाणी में मिठास रखें।
कर्क राशि – आज का दिन ठीक नहीं है दिन को शांति से बिताने की कोशिश करें।आज शारीरिक एवं मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी।आकस्मिक खर्च संभव है। सायं तक स्थिति में सुधार होगा।
सिंह राशि – आज शारीरिक रुप से अस्वस्थता से चिंतित रहेंगे घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। माता के साथ मनमुटाव होगा तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।धन हानि की संभावना है।
कन्या राशि – आज किसी भी कार्य को सोच समझकर करें अन्यथा हानि भी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबन्ध बना रहेगा। मित्रों व स्वजनों के साथ मुलाकात हो सकती है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है।
तुला राशि – आज आपने मनोबल को कमजोर न होने दें।अन्यथा किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सकते।नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें तो बेहतर। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न हो इसलिए वाणी पर संयम बनाए रखें।
वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है।
धनु राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है कठिनाई का सामना हो सकता है।किसी अपने के साथ बहस हो सकती है।आवेश पर अंकुश रखें।सवास्थ्य नरम रहेगा।धन खर्च होने का योग है।
मकर राशि – आज मित्रों से व्यवहारिकता स्वजनों से लाभ होगा दिन आनंदमय रहेगा। सामाजिक क्षेत्र,व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा।जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।
कुंभ राशि – आज का दिन शुभ फलदायी है।प्रत्येक कार्य में सरलता बनाये रखने से सफलता प्राप्त होने से आप खुश रहेंगे। बड़ों का आशीर्वाद भी आपके साथ है।कुछ नया एवं बड़ा कार्य हो सकता है।
मीन राशि – आज मन खिन्न एवं स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण आप परेशान रह सकते हैं। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। संतानों के विषय में आप को चिंता हो सकती है।आवश्यक निर्णय लेना आज उचित नहीं है।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871










Leave a Reply