डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी, बढ़त के साथ 2 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर बंद
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी देखने को मिली है
और रुपया आज बढ़त के साथ लगभग दो हफ्ते के उच्चतम
स्तर पर बंद हुआ है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में
वृद्धि के फैसले से पहले घरेलू शेयर बाजार से मिले सकारात्मक
संकेतों के बाद आज के कारोबार में रुपये में 41 पैसे की तेजी
देखने को मिली है। रुपया 76.19 का दिन के उच्चतम स्तर
और 76.44 का दिन के निचले स्तर तक पहुंचा।









Leave a Reply