प्रतियोगिता में बृज मंगल के बच्चों ने मारी बाजी-
करछना।प्रयागराज के यूनाइटेड़ यूनिवर्सिटी झलवा में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बृज मंगल सिंह इंटर कालेज रामपुर के कई बच्चों ने बाजी मारी।इस दौरान प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार और एनसीसी अधिकारी रमेश चन्द्र तिवारी के संरक्षण में विद्यालय के 54बालक बालिकाओं में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गरिमा पहले स्थान पर रही जबकि अनुज भारतीया और रीना यादव ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।वाद विवाद प्रतियोगिता में इंटर की छात्रा श्रद्धा शुक्ला पहले स्थान पर रही और ऐमन तथा नासिर को दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में नेहा तिवारी ने बाजी मारी वही उपासना भारतीया और काजल दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बच्चों ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर अपने हुनर का परिचय दिया है।सभी विजेता बच्चों को म्यूजिक सिस्टम,ब्लूटूथ स्पीकर,पावर बैंक और प्रमाण पत्र देकर यूनिवर्सिटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। बच्चों की सफलता को लेकर प्रधानाचार्य मनीष तिवारी,शिक्षकों और साथी बच्चों ने बधाई दी।












Leave a Reply