Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

ईवीएम में जीत गया विपक्ष,बैलट में ‘ हारे ‘ कई कई प्रत्याशी।

ईवीएम में जीत गया विपक्ष,बैलट में ‘ हारे ‘ कई कई प्रत्याशी।

वाराणसी में मतगणना का विश्लेषण।।

संतोष त्रिपाठी संत जी
ब्यूरो चीफ वाराणसी

वाराणसी। प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतगणना में कुछ अखबारों ने हक़ीक़त बयां किया है वाराणसी में पोस्टल बैलेट के आंकड़े को देखें तो कई सीटों पर विजेताओं से जादा मत रनर प्रत्याशियों को मिले।। सेवापुरी में सपा के सुरेन्द्र पटेल को 398 जबकि विजेता नील रतन पटेल नीलू को 250 बोट मिले। रोहनिया में उप विजेता अपना दल कमेरावादी के अभय पटेल को 463 मत मिले, जबकि विजेता डॉ सुनील पटेल को 334 वोट मिले। शिवपुर सीट पर अरविंद राजभर को 469 जबकि विजेता अनिल राजभर को 325 वोट मिले।अजगरा सीट पर सुभासपा – सपा के सुनील सोनकर को 468 विजेता त्रिभुवन राम को 276 मत मिले।पिंडरा में शुभासपा _ सपा के राजेश को 222 कांग्रेस के अजय राय को 201 जबकि विजेता डॉ अवधेश सिंह को 197 वोट मिले।वहीं शहर दक्षिणी में विजेता डॉ नील कंठ तिवारी को 206 मत मिले,उप विजेता कामेश्वर नाथ दिक्षित किशन को 203 बोट मिले।शहर उत्तरी रविन्द्र जयसवाल को 638 सपा के अशफाक अहमद डब्लू को 634 वोट मिले। वाराणसी के कैंट सीट पर सौरभ श्रीवास्तव को 580 उप विजेता पूजा यादव को 413 तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के डॉ राजेश मिश्रा122 वोट मिले।

इस बार भाजपा का पूरे प्रदेश में वोट प्रतिशत बीस प्रतिशत कम हुआ है धीरे धीरे जनता में नाराजगी दिख रही है, .सरकार बनाना बड़ी बात नहीं है जनता में विश्वास बनाना ही लोकतंत्र में बड़ी जीत है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *