Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

चार अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

22 किलो 600 ग्राम गांजा तीन मोबाईल फोन रूपये व चार पहिया वाहन किया गया बरामद

कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध गांजा तस्करी व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कौशाम्बी पुलिस रमाशंकर सरोज मय फोर्स द्वारा 08 मार्च 2022 को क्षेत्र भ्रमण रात्रि गश्त व वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति वाहन को बैगवा तिराहे से 100 मीटर अन्दर रसूलपुर बड़गाव रोड पर अभियुक्तगण रवि तिवारी उर्फ शरद पुत्र उमाकान्त तिवारी निवासी कादीपुर थाना मंझनपुर चांदबाबू पुत्र अनीश अहमद निवासी ग्राम घना का पुरवा थाना मझनपुर सबरोज़ अहदम पुत्र महमूद अहमद निवासी समदा चौराहा थाना मझनपुर तथा प्रमोद कुमार पुत्र श्रीश्याम मिश्रा निवासी बसुहार थाना सरायअकिल को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 22 किलो 600 ग्राम अवैध गाजा व एक इलेक्ट्रानिक तौल मशीन व जमा तलाशी के दौरान तीन अदद मोबाईल फोन 1100 रुपये तथा एक सफेद रंग की चार पहिया XUV 300 कार बरामद कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है

शशिभूषण सिंह पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र नारा जनपद कौशांबी 964870 9715

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *