Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

डीएम ने कहा कि प्रातः 06 बजे मतगणना स्थल पर कर्मियों को होना है उपस्थित

कौशाम्बी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्राट उदयन सभागार में ईवीएम मतगणना कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया प्रथम पाली का प्रशिक्षण 11 बजे से 01 बजे तक 120 कार्मिकों को तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण 03 बजे से 05 बजे तक 120 कार्मिकों को दिया गया जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार द्वारा ईवीएम मतगणना कार्मिको को मतगणना से सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार एवं विनोद पाण्डेय द्वारा मतगणना कार्मिकों को ईवीएम से मतगणना की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गयी तथा विशेष रूप से विभिन्न उम्मीदवारों के परिणाम को नोट करते हुए फार्म-17सी0-भाग-2 को विधिवत भरने का प्रशिक्षण भी दिया गया। मतगणना कार्मिकों को मतगणना 10 मार्च 2022 को प्रातः 06 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *