7वें चरण का मतदान: 3 विधानसभा क्षेत्रों में शाम को 4 बजे तक ही होगा मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए सोमवार को मतदान होगा। इस चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्धी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। बाकी 51 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा।









Leave a Reply