Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

07 मार्च 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – फाल्गुन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – पंचमी रात्रि – 11:11 मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – भरणी।
योग – ऐंद्र रात्रि – 12:51 मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – कुंभ।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद ।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक
सूर्योदय – 06:15 मि.।
सूर्यास्त – 05:53 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – यायि (मुद्दई) जयद् योग रात्रि – 11:11 मि. तक।

कल विशेष – सर्वार्थ सिद्धि योग एवं दोष संघ विनाशक योग प्रातः – 06:30 मि. से प्रारंभ, शुभ अशुभ तीन गुना फलदाई त्रिपुष्कर योग रात्रि – 12:41 मि. से।

मेष राशि – कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृष राशि – बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि – ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कर्क राशि – आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह राशि – कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग है। नया व्यापार शुरू हो पायेगा।

कन्या राशि – जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि – चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि – पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

धनु राशि – समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर राशि – किसी अनजान पर भरोसा ना करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि – व्यापारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

मीन राशि – धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *