Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अपना मतदान(वोट)जरूर दें- सरदार पतविंदर सिंह

अपना मतदान(वोट)जरूर दें- सरदार पतविंदर सिंह

वयोवृद्ध माताओं को कर्तव्य-निष्ठा के लिए सैलूट व सेवाकर किया सम्मानितl

राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानl

नैनी प्रयागराज /सामाजिक कार्यकर्ता व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा सरदार पतविंदर सिंह ने दक्षिणी लोकपुर नैनी की वयोवृद्ध माताओं
(सीताब़ा देवी,सुंदर देवी)
का सम्मान अंगवस्त्र,पुष्पगुच्छ,सलूट व चरणों की सेवाकर कर किया सम्मानl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने बताया कि वयोवृद्ध माताओं का सम्मान “राष्ट्रीय महिला दिवस” की पूर्व संध्या पर इसलिए सम्मान किया गया क्योंकि इन्होंने पांचवें चरण के मतदान में बहुत ही तत्परता से पंक्तिबद्ध खड़े होकर अपने कर्तव्य निष्ठा का पालन करते हुए मतदान का प्रयोग कर मतदान किया था और गांव-समाज,परिवार में लोगों को प्रेरित करने का कार्य भी किया था इनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए इन्हें सम्मानित करने का गौरव प्राप्त हुआl साथ ही उन्होंने विभिन्न चरण के मतदान के लिए भी सोशल मीडिया,यूट्यूब,इंस्टाग्राम और फेसबुक से भी सातवें चरण के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की हैl
उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि जिस प्रकार हम अपनी बेटी और बहन के लिए सुयोग्य वर का चयन करते हैं,उसी प्रकार हम अपने सुयोग्य प्रत्याशी का चयन एक वोट देकर कर सकते हैं। इसलिए मतदान अवश्य करें,मतदान हम सबका अधिकार है।इस दौरान एक वोट का महत्व भी बताया।मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 100%मतदान करें जातिवाद, क्षेत्रवाद को छोड़ कर राष्ट्रहित में 100%मतदान करे,अपने मत का महत्व समझेlआज का युवा कल के भारत का भविष्य है।अपने परिवार व आसपास के लोगो को भी साथ लेकर मतदान जरूर करे,मतदान संविधान में दिया गया एक अधिकार है इससे हम अपने पसंद की सरकार चुन सकते हैंlकिसी को भी कोई बहाना नहीं करना चाहिए और घरों में छुट्टी नहीं मनानी चाहिए बल्कि अपने मत का प्रयोग करके अपनी सरकार चुननी चाहिए ।
उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि मत एक ऐसी ताकत है कि आप इससे अच्छा प्रतिनिधि चुनकर अपने प्रदेश का भला कर सकते है लिहाजा सबको वोट देना चाहिए और लोगों को प्रेरित करना चाहिएl वयोवृद्ध माताओं के सम्मान अभियान में सत्यनारायण यादव, हरमन जी सिंह,दलजीत कौर,राज कुमार,सचिन,आर्यन,आयुष,आदि रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *