Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Madhya Pradesh News: नीमच जिले में युवक-युवती ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी

Madhya Pradesh News: नीमच जिले में युवक-युवती ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी

नीमच जिले में युवक-युवती ने फांसी लगाने के पूर्व वीडियो में कहा दोनों का एक चिता पर किया जाए दाह संस्कार

नीमच/रामपुरा। नगर के समीप ग्राम में एक युवक-युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इसके पूर्व युवक-युवती ने एक वीडियो बनाकर वायरल भी किया। इसमें दोनों ने कहा कि इसमें किसी का भी दोष नहीं है और दोनों का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया जाए। युवती नाबालिग है।

नगर के थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे थाने पर सूचना मिली थी कि ग्राम डायल से करीब एक किलोमीटर पहले जंगल में एक पेड़ पर एक युवक-युवती का शव फांसी पर लटका हुआ है सूचना पर पर मय फोर्स मौके पर पहुंचे जहां युवक-युवती का शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान पास के ग्राम डायल के 20 वर्षीय शैतान सुरावत के रूप में हुई। वहीं युवती पूजा 17 वर्षीय ग्राम डायल की ही थी। इसके बादा मौका पंचनामा बनाकर शव को पेड से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां युवती नाबालिग होने से पैनल के द्वारा पोस्‍टमार्टम कराया गया।

गायब होने की शिकायत युवती के पिता ने की थी

जानकारी के अनुसार युवक-युवती गुरुवार से ही गायब थे, जिसकी शिकायत युवती के पिता ने थाने पर की थी। इस मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने पीएम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिए हैं। वहीं इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

वीडियो में युवक के शब्‍द युवती ने दोहराए

युवक-युवती ने फांसी लगाने के पूर्व वीडियो बनाया, जिसमें पहले युवक जो बोल रहा था इसके बाद वही शब्द युवती दोहरा रही थी। इसमें बताया गया कि हम हमारी इच्छा से आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी की भी गलती नहीं है। परिवार वाले बाद में आपस में झगड़ा नहीं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *