Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारतीय किसान कल्याण संघ की बैठक बबुरा में संपन्न

भारतीय किसान कल्याण संघ की बैठक बबुरा में संपन्न
किसानों के लिए हमेशा संघर्ष करेगा संघ – पवनेश उपाध्याय

प्रयागराज। किसानो के लिए हमेशा संघर्ष करेगा संघ यह उद्गार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय ने तरहार किसान चौपाल बबुरा में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। ने कहा कि आज किसानों की दशा इतनी गहरी हो गई कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है परंतु अब चिंता करने की बात नहीं संगठन उनकी हर बात को सुनने एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए विकल्प के रूप में तैयार है। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि किसान बदहाली के दौर से गुजर रहा है, संगठन मजबूत करने से ही किसानो का भला होगा। संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने कहा कि अब किसानो को गंभीरता से संघ के माध्यम से एक होना पड़ेगा,तभी देश का किसान बदहाली से उपर उठ सकता है।ज्यादातर वक्ताओं ने किसान कल्याण संघ को राजनीतिक रूप से देश या प्रदेश में प्रतिस्थापित करने की बात कही,और कहा कि जब तक सरकार में किसानो का प्रतिनिधित्व नहीं होगा तब तक किसानो का विकास संभव नहीं है। निर्मल कुमार सिंह उर्फ पिंटु ग्राम प्रधान बबुरा ने किसान चौपाल की अध्यक्षता की। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ,यमुनापार प्रभारी लक्ष्मी शंकर यादव जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष पाण्डेय जी, राय साहब पांडेय जी, शिव लखन यादव, महेंद्र यादव, विकास मिश्रा, विनोद पटेल, भाई लाल यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण तिवारी सहित लगभग ढाई सौ सक्रिय किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्त में सभी ने किसान एकता का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *