वाराणसी में PM मोदी का रोड शो, सभी घरों पर तैनात रहेगी फोर्स
वाराणसी में 4 मार्च को PM नरेंद्र मोदी रोड शो करेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस से लेकर सभी खुफिया एजेंसियां अपने स्तर से लगी हैं। पुलिस कमिश्नर ए. के सतीश गणेश के अनुसार, रोड शो के दौरान जिस मार्ग से पीएम का काफिला गुजरेगा उस मार्ग पर पड़ने वाले सभी घरों का सर्वे किया जा रहा है। बहुमंजिला इमारतों पर भी पुलिस डेरा डाले रहेगी। अन्य एजेंसियां भी रोड शो के दौरान सक्रिय रहेंगी।









Leave a Reply