प्रयागराज में प्राइवेट बस खड़ी करने में हो रही है परेशानी
चाकघाट। उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल प्रयागराज तक आने वाले प्राइवेट बसों के लिए प्रयागराज में कोई निर्धारित स्थान न होने से यात्रियों एवं बस आपरेटरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार देश के विभिन्न स्थानों से प्रयागराज जाने के लिए सरकार द्वारा परमिट जारी किया गया है जिनमें बसों का ठहराव प्रयागराज में बताया गया है किन्तु प्रयागराज में प्राइवेट बस कहाँ पर खड़ी हो इसके लिए कोई स्थान निश्चित नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में बस ऑपरेटरों के सामने बस खड़ी करने का गंभीर संकट है ।प्रयागराज में यातायात पुलिस, आर.टी.ओ.एवं पुलिस के द्वारा बस खडी करने पर उन्हें परेशान किया जाता है,किन्तु उन्हें यह नहीं बताया जाता कि वे अपनी बस को कहां खड़ी करें। उत्तर प्रदेश प्रयागराज जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग से आग्रह किया गया है प्रयागराज में प्राइवेट बसों के लिए निर्धारित स्टैंड की घोषणा करें जहां पर यात्रियों एवं ऑपरेटरों को बस करने सुविधा हो।
(रामलखन गुप्त)









Leave a Reply