काशी में धूमधाम से मनाया गया शिवरात्रि महापर्व पर निकाली गई शिवजी की बारात देखें झांकी
वाराणसी। आज बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी,कल शाम को ही युवाओं की टोली हर हर महादेव के जयघोष करते हुए गंगा स्नान के पश्चात जल लेकर दौड़ते हुए पंचकोसी की परिक्रमा कर सुबह ही बाबा को जलाभिषेक किए।बाहर के भक्त भी भारी संख्या में बाबा के दर्शन किए।आज पूरा दिन लगा रहा भक्तों का तांता। लोगों ने काशी कोरिडोर में खूब फोटो लेते हुए दिखे।हर हर बम बम के नारे गूंज रहे हैं।
आज क्षेत्र के सभी मंदिरों में रूद्राभिषेक, जलाभिषेक अनवरत चल रहा है। कुछ विद्वानों ने ध्यान साधना से शिव के दर्शन किए।उनका कहना है भगवान शिव दर्शन ही नहीं ध्यान साधना के केन्द्र भी है। लहरतारा विश्वामित्रेश्वर महादेव मन्दिर में आज सुबह से ही रूद्राभिषेक चल रहा है मंदिर के सहयोगी राकेश जायसवाल जी ने बताया कि आज के दिन भक्तों से पैर रखने की जगह नहीं मिलती। मंदिर परिसर में भांग,ठंढई, रसभंगा,का सभी भक्त पूरे आनन्द के साथ पीते दिखे । सभी मंदिरों में आज के दिन का यह मुख्य प्रसाद माना जाता है।। महिलाएं भारी संख्या में बाबा की पूजा,भजन कीर्तन कर अपने आराध्य देव को मनाने में लगी है।।सभी मंदिरों में शिव विवाह महोत्सव अत्यंत मन मोहक लग रहा है।।













Leave a Reply