गजब का VIDEO! BJP विधायक कान पकड़कर करने लगे उठक-बैठक
यूपी के सोनभद्र में जनता की नाराजगी को दूर करने का भाजपा विधायक भूपेश चौबे का एक वीडियो सामने आया है। जनता से माफी मांगने के लिए सोनभद्र से भाजपा विधायक ने ना सिर्फ मंच से हाथ जोड़कर जनता से माफी मांगी, बल्कि कुर्सी पर खड़े होकर कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाते नजर आए। अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विधायक के प्रति स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है।











Leave a Reply