पूर्वांचल किसान नेता भा,कि,क,संघ पवनेश उपाध्याय ने करछना मे किया अखिलेश यादव के समर्थन का ऐलान
अखिलेश यादव, कुंवर रेवती रमण ने किसान नेता पवनेश उपाध्याय का किया आभार।
किसानो के साथ हर कदम तैयार — अखिलेश यादव
भीरपुर प्रयागराज। प्रयागराज की धरती पर भीरपुर में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक विशाल जन सभा हुई। जिसमें पूर्वांचल का सबसे बड़ा संगठन भारतीय किसान कल्याण संघ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय जी ने अखिलेश जी को माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि बुन्देलखण्ड और पुर्वांचल के सभी किसान किसानो के मुद्दे पर समाजवादी का समर्थन करेंगे।संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह,ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की हत्या के बदला लेने का समय आ गया है। करछना के प्रत्याशी माननीय उज्जवल रमण सिंह को भारी मतों से वोट देकर विजई बनाने के लिए अपील की राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, सहित हजारों कार्यकर्ताओं के साथ किसान एकता जिंदाबाद का नारा गुंजायमान हुआ।बाद में पुर्वांचल के गांधी कुंवर रेवती रमण सिंह जी ने तहे दिल से आभार व्यक्त किया।।आज पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश की जन सभा से यमुना पार की सभी सीटें में जीत के लिए प्राण डालने का काम हुआ है, जिसमें सभी किसान कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिला।। लाखों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, रेवती रमण सिंह जिंदाबाद, भारतीय किसान कल्याण संघ जिंदाबाद,के नारे आकाश में गूज रहे थे।इस आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी जिला अध्यक्ष प्रयागराज प्रकाश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला, ज़िला उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह, जिला महासचिव बिनय सिंह, यमुनापार प्रभारी लक्ष्मी शंकर यादव, सहित लाखों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।।












Leave a Reply