Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

22 फरवरी 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – फाल्गुन।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – षष्ठी सायं – 05:38 मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – स्वाती दिन – 02:54 मि. तक उपरांत विशाखा।
योग – वृद्धि दिन – 10:34 मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की सायं – 05:38 मि. से रात्रि शेष – 04:35 मि. तक है।
मृत्युबाण – रात्रि शेष – 04:18 मि. से प्रारंभ।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – कुंभ।
सूर्य नक्षत्र – शतभिषा ।
दिशाशूल – उत्तर में, पश्चिम में काल।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से 04:31 मि. तक।
सूर्योदय – 06:24 मि.।
सूर्यास्त – 05:44 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – गुरु अस्त पश्चिम दिशा में दिन – 04:04 मि. पर,भद्रा पाताल की सायं – 05:38 मि. से रात्रि शेष – 04:35 मि. तक,दोष संघ विनाशक एवं रवियोग दिन – 02:50 मि. से,तीन गुना शुभ अशुभ फलदाई त्रिपुष्कर योग सायं – 05:38 मि. से,मृत्युबाण रात्रि शेष – 04:18 मि. से।

कल विशेष – सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग दिन – 01:33 मि. से,बुधे-भद्रा सिद्ध योग दिन – 03:34 मि. तक,रवियोग दिन – 01:33 मि. तक,मृत्युबाण रात्रि शेष – 04:06 मि. तक।

 
मेष राशि – आज पूरे दिन आपको थकान,आलस्य एवं व्यग्रता का अनुभव होगा बात-बात में क्रोध आएगा आपके इस व्यवहार से परिवार,कार्य क्षेत्र एवं मित्रों को दुख होगा अतः वाणी पर संयम रखें।आज दिन ठीक नहीं है।

वृष राशि – आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा।किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें।खान-पान में विशेष ध्यान रखें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।आज समस्त कार्यों में विलंब हो सकता है।

मिथुन राशि – आज का दिन आपका आनंदमय रहेगा।मित्रों और परिजनों के साथ प्रसन्नता में दिन बीतेगा। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त होगी।दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करनेवाला है। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा।आवश्यक कार्य में खर्च होगा फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है।मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि – आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।सृजनात्मक कार्य सुंदर तरीके से संपन्न होगा।संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे।मित्रों के साथ भेंट आनंददायी होगी।धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे।

कन्या राशि – आज के दिन समय अनुकूल नहीं है कई बातों को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होगी। मां का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखें।

तुला राशि – आज के दिन आपके भाग्य में वृद्धि की संभावना है। आज परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है।शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कहीं से शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम फल कारक है।अनावश्यक खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।विचारों में नकारात्मकता न आने दें। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है।

धनु राशि – आज पहले से निर्धारित कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। यात्रा होने की संभावना है। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि – आज मन अप्रसन्न रहेगा।धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। स्वजन और मित्रों के साथ मनमुटाव होगा।धन एवं सम्मान की हानि का योग है वाणी पर संयम रखें।

कुंभ राशि – आज लाभ एवं प्रसन्नता का संयोग रहेगा।नए कार्य के प्रारंभ के लिए कार्य का शुभ समय है।व्यापारियों को विशेष लाभ होगा।सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति एवं राजनैतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि – आज मन में आत्मविश्वास एवं दृढ़ता रखने से आपका कार्य सफल बनेगा। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए इसका ख्याल रखें। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी।आज तबियत में सुधार होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *