Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अखिलेश की रैली में करछना में उमड़ा जनसैलाब।।

अखिलेश की रैली में करछना में उमड़ा जनसैलाब।।
UP Elections: प्रयागराज में अखिलेश यादव के पहुंचने पर ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित होकर बेकाबू हो गए और उन्होंने हेलीपैड से लेकर मंच तक बनाए गए रास्ते की सारी बैरिकेडिंग तोड़ डाली.
UP Election 2022: सपाइयों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, हेलीकॉप्टर को घेरा, अखिलेश यादव को बचाने में पुलिस के छूटे पसीने

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आज संगम नगरी प्रयागराज में हुई जनसभा में उमड़ा जन सैलाव अखिलेश यादव के पहुंचने पर ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित होकर बेकाबू हो गए और उन्होंने हेलीपैड से लेकर मंच तक बनाए गए रास्ते की सारी बैरिकेडिंग तोड़ डाली. इसके बाद अखिलेश यादव जैसे ही मंच पर चढ़े, सपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के लिए बनाए गए डी को तोड़ दिया और ठीक मंच के नीचे आ गए.
अखिलेश का भाषण खत्म होने के बाद तो हालात और भी बेकाबू हो गए. सपा कार्यकर्ताओं ने मंच से लेकर हेलीपैड तक के रास्तों की बैरिकेडिंग पहले ही तोड़ दी थी. अखिलेश की कार जब हेलीपैड में दाखिल होने लगी तो सपा कार्यकर्ताओं ने वहां की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी और हेलीपैड के अंदर दाखिल होकर हेलीकॉप्टर के बेहद नजदीक पहुंच गए. सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने हेलीकॉप्टर को घेर लिया. इससे वहां अफरा तफरी मच गयी
पुलिसकर्मियों ने हालात को काबू में करने के लिए तमाम सपा कार्यकर्ताओं को बमुश्किल पीछे हटाया. अखिलेश के हेलीकॉप्टर के पायलट ने इस दौरान समझदारी दिखाई और तुरंत हेलीकॉप्टर का पंखा चालू कर भीड़ को पीछे किया और जल्दी ही हेलीकॉप्टर को उड़ा दिया. इस दौरान बेकाबू होती सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ से अखिलेश यादव को बचाने में पुलिस वालों के पसीने छूट गए. सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों में काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही. यहां की जनसभा में अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर जमकर सियासी हमला बोला और लोगों से बीजेपी को बदलने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *