समाज भय व भ्रस्टाचार मुक्त सरकार के साथ हैं अधिवक्ता
कौशांबी बार एसोसिएशन कौशाम्बी के लाइब्रेरी हॉल में अधिवक्ता परिषद कौशाम्बी के पदाधिकारियों और सदस्यों एवं अन्य अधिवक्ता बंधुओं की बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई उक्त बैठक में अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री शीतल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उक्त बैठक में प्रदेश महामंत्री ने मतदान के विषय में जागरूकता विषय पर बोलते हुए बताया कि राष्ट्रवादी सरकार बनाने हेतु हम सभी को अधिक से अधिक मतदान कराने की आवश्यकता है तथा यह भी कहा कि सज्जन शक्तियों के जागरण के कारण धर्म व राष्ट्रविरोधी ताकते कमजोर हो रही है। समाज भय व भ्रस्टाचार मुक्त सरकार के साथ हैं। उक्त बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद कौशांबी के अध्यक्ष राम चौधरी द्वारा की गई बैठक में उच्च न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता मानव चौरसिया एवं विधि प्रकोष्ठ के संयोजक शिवकुमार शुक्ला उपाध्यक्ष अनित कोषा अध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा विकास रामनरेश कृपा शंकर अभय विश्वकर्मा विकास मिश्रा पंकज शुक्ला अनिल चौधरी आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे बैठक का संचालन अधिवक्ता परिषद कौशाम्बी के महामंत्री सुनील त्रिपाठी ने किया।









Leave a Reply