Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

पाल पटेल बनिया पासी ने बढ़ाई भाजपा से दूरी

पाल पटेल बनिया पासी ने बढ़ाई भाजपा से दूरी

बीते विधानसभा चुनाव 2017 में तीनों विधानसभा सीट जीतने वाली भाजपा की दिखाई पड़ रही है कठिन राह

प्रधानमंत्री के आने के बाद समीकरण में क्या बदलाव होता है यह तो वक्त बताएगा

कौशाम्बी विधानसभा चुनाव 2022 मे जैसे-जैसे मतदान के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे ही चुनाव में जातिगत समीकरण उभर कर आ रहा है बीते विधानसभा चुनाव 2017 में जिले की तीनों विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों ने परचम लहराया था लेकिन इस बार 2 सीट पर भाजपा गठबंधन प्रत्याशियों की जीत में तरह तरह की दिक्कतें दिखाई पड़ रही हैं भाजपा प्रत्याशियों की राह कठिन है मंझनपुर विधानसभा सीट बहुजन समाज पार्टी का गढ़ माना जाता था लेकिन बीते विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते इंद्रजीत सरोज को 4000 मतों से पराजित कर लाल बहादुर भाजपा के बैनर से विधायक बन गए थे

बीते विधानसभा चुनाव में पटेल बिरादरी के मतदाताओं का झुकाव भाजपा की ओर था लेकिन रूखे व्यवहार के चलते इस बार भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर से पटेल मतदाता पूरी तरह से नाराज हैं पटेल बिरादरी के मतदाताओं का समाजवादी पार्टी की ओर झुकाव दिखाई पड़ रहा है पटेल बिरादरी के मतदाताओं के नाराजगी से 20 हजार से अधिक मतों का फर्क भाजपा को पड़ सकता है बीते विधानसभा चुनाव में पाल बिरादरी के मतदाताओं ने भी भाजपा का समर्थन किया था लेकिन इस बार पाल बिरादरी के मतदाता भी भाजपा से नाराज दिखाई पड़ रहे हैं बैश्य समुदाय के लोगों ने बीते विधानसभा चुनाव में खुलकर भाजपा की मदद की थी लेकिन भाजपा विधायक लाल बहादुर ने बाहरी लोगों से अपनी नजदीकियां बढ़ाने लगे अपनों की उपेक्षा किए जाने से लोगों के अंदर विधायक लालबहादुर से नाराजगी उत्पन्न होने लगी और इस विधानसभा चुनाव में वैश्य समुदाय के मतदाताओं ने लाल बहादुर से दूरी बना ली है मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र में 57 हजार बैश्य समुदाय के मतदाता हैं यदि वैश्य समुदाय के मतदाताओं ने भाजपा से दूरी बनाई तो लाल बहादुर विधायक की राह इस बार कठिन होगी इतना ही नहीं पासी समुदाय के मतदाता भी बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ थे लेकिन इस बार पासी समुदाय के मतदाताओं का झुकाव बसपा और समाजवादी की ओर दिखाई पड़ रहा है 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा कर रहे हैं प्रधानमंत्री के आने के बाद समीकरण में क्या बदलाव होता है यह तो वक्त बताएगा हालांकि लाल बहादुर विधायक को यह भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद मतदाताओं का झुकाव भाजपा की ओर बढ़ जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *