Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कांग्रेस नेता की हो रही रेकी पुलिस बनी तमाशबीन

कांग्रेस नेता की हो रही रेकी पुलिस बनी तमाशबीन

कौशांबी चायल विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मिस्बाहुल एन प्रभारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस का काफी दिनों से फार्च्यूनार गाड़ी में सवार अपराधिक तत्व के लोग पीछा कर रहे हैं इस फार्च्यूनार गाड़ी में काली फिल्म चढ़ी है जिससे फॉर्च्यूनर वाहन में सवार लोगों का चेहरा नहीं दिखाई पड़ता है कांग्रेस नेता का कहना है कि इस वाहन में नंबर प्लेट नहीं लगाई गई है 18 फरवरी से लगातार कांग्रेस नेता का पीछा फार्च्यूनर वाहन से किया जा रहा है मामले की सूचना कांग्रेस नेता मिसबाहउल एन ने थानाध्यक्ष पूरा मुक्ति से लेकर पुलिस अधीक्षक कौशांबी एडीजी प्रयागराज को दिया है पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर संदिग्ध वाहन को महगाव चौकी इंचार्ज ने रोका वाहन की जांच के दौरान संदिग्धता भी प्रकाश में आई लेकिन उसके बाद वाहन को पुलिस ने छोड़ दिया है बताया जाता है कि वाहन सवार खूंखार अपराधी हैं और हत्या प्राणघातक हमले सहित कई मामले वाहन सवार के परिजनों के ऊपर दर्ज हैं काली फॉर्च्यूनर वाहन समाजवादी के नेता की जांच में सामने आई है विधानसभा चुनाव में चायल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम के बढ़ते बर्चस्व और कांग्रेस की ओर मुस्लिम मतदाताओं के झुकाव के चलते समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूजा पाल की स्थिति खराब हो रही है तलत अजीम की तरफ मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव है जिससे कांग्रेसी नेता पर दबाव डालकर मुस्लिम मतदाताओं को समाजवादी की ओर करने के लिए कहीं साजिश तो नहीं रची जा रही है यह जांच का विषय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *