सपा ने थामा भारतीय किसान कल्याण संघ का हाथ।
यूं पी में बनेगी सपा सरकार,भाजपा साफ— पवनेश उपाध्याय
भारतीय किसान कल्याण संघ ने किया किसानो से समाजवादी को जिताने की अपील।।
प्रयागराज। आज करछना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर रेवती रमण सिंह जी ने भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय के साथ मिलाया हाथ,और कहा कि हर परिस्थिति में रहेगा हमारा साथ। भीरपूर में संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने आज किसान गोष्ठी का आयोजन किया।जिसमें संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने पुर्वांचल के गांधी कुंवर रेवती रमण सिंह जी के साथ संघ की टोपी पहनाकर पूरे प्रदेश में समर्थन की अपील की।और कहा कि समाज वादी पार्टी के घोषणा पत्र में ही किसानो के सभी उद्देश्य को समायोजित किया गया है।संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने आवारा पशु,की समस्या किसानों की बड़ी समस्या बताया।। इस बैठक में जिला अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा कोरांव, लक्ष्मी शंकर यादव प्रभारी यमुनापार, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन, जिला महासचिव विनय सिंह,तहसील अध्यक्ष बीरू सिंह,ब्लाक अध्यक्ष गौरव सिंह, सहित दस हजार कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी का समर्थन किया।।






















Leave a Reply