Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज रहस्यमई हालत घायल अवस्था में मिले होटल के 5 कर्मचारी

प्रयागराज रहस्यमई हालत घायल अवस्था में मिले होटल के 5 कर्मचारी
जहरखुरानी या दम घुटने से हुई मौत रहस्य बरकरार। खाद एवं रसद विभाग तथा पुलिस ने शुरू की जांच।

प्रयागराज के दारागंज थाना क्षेत्र के चुंगी के पास श्री राम स्वीट्स एंड भोजनालय के 5 होटलकर्मी दम घुटने से बीमार हो गए जिसमें से एक व्यक्ति जो जामो अमेठी का रहने वाला विजय उर्फ मोनू 21 वर्ष की मौत हो गई है,तथा मध्य प्रदेश रीवा के चाकघाट के रहने वाले मुनिराज पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तथा स्वरूपरानी में उनका इलाज चल रहा है। जबकि शशि शंकर और प्रदीप आंशिक रूप से घायल हैं और इनका इलाज सरदार पटेल चिकित्सालय में हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कल रात को खाना खाने के बाद यह पांचो होटल का किचन बंद करके सो गए। सुबह जब इन्होंने होटल का किचन नहीं खोला तो होटल के मालिक जो कि ऊपर ही रहते थे, दरवाजा खटखटाया जब उन्हें किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं मिली तो उन्होंने लोगों की सहायता से किसी तरीके से दरवाजा खोला, जहां पांचों गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हुए थे। आनन फानन में सभी को पास के सरदार पटेल चिकित्सालय में भेजा गया, जहां विजय उर्फ मोनू की मौत हो गई। पुलिस की कार्रवाई करते हुए मोनू उर्फ विजय की बॉडी अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा वहां पर गंभीर रूप से घायल मुनिराज को स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

घायल शशि ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग खाना खाने के बाद थोड़ी देर बैठे रहे उसके बाद सो गए। उसके बाद हमारे साथ क्या हुआ इस बारे में हमें कुछ नहीं मालूम है, जब मुझे होश आया तब मैं अस्पताल में था।

वहीं पुलिस उपाधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी दारागंज मैं जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे मामले में अभी सुराग नहीं मिल पाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *