अखिलेश का BJP पर हमला, कहा- गर्मी निकालने वालों की भाप निकाल देगी जनता
लखीमपुर खीरी में अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘बाबा सीएम दो चरणों में हार गए फिर भी नहीं मान रहे हैं। पहले चरण के बाद ही गर्मी निकालने वालों के कार्यकर्ता ठंडे हो गए, इस बार सुन्न पड़ जाएंगे।’ अखिलेश ने कहा जनता गर्मी निकालने वालों की भाप निकाल देगी। इस बार हमने अपना समीकरण ठीक किया है। कई दलों से गठबंधन है। अब पॉलीटिकल जस्टिस, पैंथर पार्टी भी हमारा समर्थन कर रही है।










Leave a Reply