भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इंजिनियर जगदीश ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा।।
भाजपा में कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं __ इंजिनियर जगदीश।
भाजपा का एक और विकेट गिरा।
जन मिडिया टी वी
प्रयागराज
प्रयागराज। आज भाजपा में अफरा तफरी तब मची जब मेजा प्रयागराज के वरिष्ठ नेता इंजिनियर जगदीश ने प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने इस्तीफा में लिखा कि आपको अवगत कराना है कि आपका कार्यकर्ता इंजीनियर जगदीश सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष भाजपा यमुना पार प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी में पदभार के साथ मैंने अपने उत्तर दायित्व का ईमानदारी के साथ निर्वहन किया साथ में यादव दलित पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक को अपने व्यक्तिगत व्यवहार से पार्टी की नीतियों से जोड़ा लेकिन हमें विश्वास हो गया कि समाज के अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग दलित को पार्टी ने विश्वास में नहीं रक्खा जिससे दुखी होकर और समाज के सभी वर्गों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए अपने प्राथमिक सदस्यता एवं पद भार से त्यागपत्र देता हूं । साथ ही साथ मैं व्यक्तिगत रूप से समाज सेवा करता रहूंगा ।
डॉक्टर जयप्रकाश सहसंयोजक ट्रस्ट भाजपा यमुनापार प्रयागराज ने भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से दुखी होकर प्राथमिक सदस्यता एवं पद से त्यागपत्र संयुक्त रूप से आपको प्रेषित कर रहे हैं । साथ ही साथ समाज सेवा के लिए कृत संकल्पहै, इंजीनियर जगदीश सिंह यादव जी डा जय प्रकाश ट्रस्ट के सह संयोजक भी है समाज में लोगों की मदद के लिए पहचाने जाते हैं, हाल में पार्टी में मेजा विधानसभा से टिकट भी मांग रहे थे टिकट न मिलने की नाराज़गी भी देखी जा रही है।अब देखना है कि उपेक्षित यह कार्यकर्ता किस तरफ करवट लेता है।









Leave a Reply