Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज चुनाव के दौरान नंदी और अल्पना के समर्थक आपस में भिड़े

प्रयागराज चुनाव के दौरान नंदी और अल्पना के समर्थक आपस में भिड़े
चुनाव के दौरान पार्टी के समर्थकों द्वारा आपस में मिल जाना कोई नई बात नहीं है और इसमें कभी-कभी भारी जान माल का भी नुकसान हो जाता है।
ऐसा ही ताजा मामला प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कीडगंज इलाके में देखने को मिला जहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के समर्थक प्रचार के दौरान आमने-सामने हो गए, और उनमें आपसी भिड़ंत हो गई। इस पूरे मामले में जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, वहीं पर प्राप्त वीडियो में देखा जा रहा है की किस तरीके से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक आमने-सामने हो गए, और आपस में धक्का-मुक्की हो गई। इस पूरे मामले में शर्मसार करने वाली बात यह है कि जहां भारतीय जनता पार्टी के नारे और एजेंडा का सबसे मुख्य मुद्दा महिलाओं का सम्मान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे हैं, पर इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों द्वारा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी अल्पना निषाद और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते देखे गए काफी शर्मसार है। कांग्रेस प्रत्याशी अल्पना निषाद ने अपने साथ बदसलूकी का भी आरोप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। जहां की गलियां संकरी एवं सिंगल वे मेथड पर बनी हुई है, प्रशासन द्वारा एक ही साथ एक ही जगह पर दो अलग-अलग पार्टियों को एक साथ चुनाव प्रचार करने की इजाजत कैसे दे दी यह एक सोच का विषय है।

यह कोई पहली बार की घटना नहीं है, चुनावों के दौरान इस प्रकार के छिटपुट घटनाएं आमतौर से देखी जाती हैं, जहां समर्थक अपने अपने पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार करते वक्त तैश में आ जाते हैं। और कभी-कभी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर लेते हैं। जहां एक ओर महिलाओं के सम्मान की बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी अपनी छाती 56 इंच की करते देखे जाते हैं,वहीं दूसरी ओर इस प्रकार से महिलाओं के साथ बदसलूकी अभद्र भाषा का प्रयोग अवांछनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *