Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज (हंडिया) धनुपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ संपन्न

प्रयागराज (हंडिया) धनुपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ संपन्न
हंडिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम- कलना बाजार पोस्ट- हरीपुर मर्रो में श्री राम लखन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ। इस अवसर पर पैथोलॉजी, नेत्र विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन फिजियोथैरेपिस्ट, होम्योपैथी ,दांत एवं महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लगभग 1100 लोगों का इलाज किया ।मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उप सचिव श्रीनवल किशोर जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया, नवल किशोर जी ने कार्यक्रम के आयोजक राम बाबू को साधुवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गरीब, असहाय लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के आयोजक रामबाबू केसरवानी ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया साथ में सभी डॉक्टरों को भी अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया। और उन्होंने कहा कि श्री राम लखन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर इस तरह का आयोजन कर गरीब एवं असहाय लोगों की मदद संस्थान द्वारा अनवरत किया जा रहा है। कुशल डॉक्टरों की निगरानी में आए हुए सभी क्षेत्र से मरीजों का जांच कर लोगों को नि:शुल्क दवा एवम् चश्मा उपलब्ध कराया गया ।तथा सभी को अल्पाहार कराया गया। गरीब और असहाय लोगों को कंबल भी वितरित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शकील अहमद, छोटे लाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अंजनी गुप्ता, शिवकुमारी गुप्ता, श्रीमती कंचन गुप्ता, दिव्या गुप्ता, डॉक्टर बंगाली महेश यादव, पांडिया भाई, रामजी साहू इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *