स्कूल खुलने पर पहुंचे छात्रों का विद्यालय में हुआ स्वागत
कौशाम्बी कोविड-19 के चलते सरकारी विद्यालय बंद चल रहे थे लेकिन सरकार ने विद्यालय खोलने का निर्देश दिया है जिस पर सरकारी विद्यालय सोमवार से खुल गए हैं स्कूल खुलने के बाद विद्यालय में पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है छात्र छात्राओं को मास्क लगवाया गया और उन्हें सेनीटाइजर से हाथ धुलवाया गया कोविड-19 के बाद पहले दिन विद्यालय खुलने पर पूरे दिन स्वागत और समारोह में बीत गया है इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय टेंवा प्रथम में छात्रों के स्वागत में गुब्बारे रंगोली एवं विद्यालय का गेट सजाकर सरकारी विद्यालय में सुंदरता लाने का प्रयास किया गया था सोमवार को स्कूल पहुंचे छात्र छात्राओं का स्वागत गीत गाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से गुब्बारे, माला,रंगोली एवं वेलकम लिखकर विद्यालय में गुब्बारे लगाकर विद्यालय के गेट को आकर्षक बनाकर बच्चों का स्वागत किया प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार अजय श्रीवास्तव मनमोहन मायादेवी,रोशनलाल के साथ मिलकर स्वागत गीत गाकर बच्चों का विद्यालय में स्वागत किया गया।









Leave a Reply