Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भाजपा की बाजार उखड़ गई पश्चिम की हवा से-रेवती रमण सिंह


भाजपा की बाजार उखड़ गई पश्चिम की हवा से-रेवती रमण सिंह
करछना तहसील के सामने सपा प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन
प्रयागराज 15 फरवरी। पश्चिम से आ रही हवाओं का रूख बता रही हैं कि भाजपा की बाजार उखड़ गई हैं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने वोट का चोट बहुत तगड़ा दिया है किसान विरोधी भाजपा सरकार को।उक्त बातें राज्य सभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने ने करछना तहसील के सामने सपा प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के केंद्रीय कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि सम्बोधन में कहा उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जाति धर्म के उत्थान का धोषणा पत्र दिया जिससें समाजिक समरसता बनने के साथ सबका विकास होगा।
जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सपा कार्यकर्ता शिथिलता एकदम ना बरतें एक एक समाजवादी वोट को चिंहित कर 27फरवरी को डलवाने का कार्य करें क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही पांच साल भुगतना पड़ेगा।
सपा प्रत्याशी करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि करछना के बहादुर कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है बड़ी से बड़ी आंधी में भी ये ढाल बन कर खड़े रहे अब तो अखिलेश यादव की आंधी चल रही हैं इस आंधी में किसानों के रात की नींद और नवजवानों को बेरोजगार करने वाले उड़ जायेंगे।जनसभा का संचालन जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा व अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने किया। सम्बोधित करने वालों में पूर्व विधायक गामा पाण्डेय, सत्यवीर मुन्ना,रंजीत सोनकर,पुष्कर,करछना प्रमुख कमलेश द्विवेदी, चाका प्रमुख अनिल पटेल, कौंधियारा प्रमुख इंद्रनाथ मिश्रा,राजूसिंह,पप्पू गौतम,रंग बहादुर पाण्डेय,सोमदत्त पटेल, कमला शंकर ओझा, मानिक चंद्र पटेल, रविन्द्र यादव,पप्पू प्रधान. बाबा यादव,सनिल अहमद,दिनेश पटेल,श्रीकांत यादव, घनश्याम कोटार्य,शिवराम यादव आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *