प्रयागराज (हंडिया) हंडिया धनुपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ संपन्न
हंडिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम- कलना बाजार पोस्ट- हरिपुर मर्रो में श्री राम लखन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कुशल पूर्वक संपन्न हुआ आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया नवल किशोर जी ने कार्यक्रम के आयोजक राम बाबू की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गरीब, असहाय लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के आयोजक रामबाबू गुप्ता ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया साथ में सभी डॉक्टरों को भी अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया। और उन्होंने कहा कि श्री राम लखन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बीच-बीच में इस तरह का आयोजन कर गरीब एवं असहाय लोगों का मदद करते रहते हैं। कुशल डॉक्टरों की निगरानी में आए हुए सभी क्षेत्र से मरीजों का जांच कर लगभग 800 लोगों को नि:शुल्क दवा एवम् चश्मा उपलब्ध कराया गया और गरीब और असहाय लोगों को कंबल भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के संचालन ग्राम प्रधान मोहमद शकील जी ने किया। इस मौके पर काशीनाथ गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अंजनी कुमार गुप्ता, शिव कुमारी गुप्ता, दिव्या गुप्ता, डॉक्टर बंगाली, रामजी साहू आदि लोग मौजूद रहे।























Leave a Reply