MP: नर्मदा घाटी परियोजना की अंडरग्राउंड टनल धंसी, 9 मजदूर फंसे
MP में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध से बाणसागर तक अंडरग्राउंड टनल बनाने के काम के दौरान मिट्टी धंस गई। हादसे में नीचे काम कर रहे मजदूर फंस गए। सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया गया कि 3 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, 6 मजदूर अभी भी फंसे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।










Leave a Reply