Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

माघ मेला मे श्रद्धालुओं-कल्पवासियोंको बांटा मतदाता जागरूकता पत्रl

माघ मेला मे श्रद्धालुओं-कल्पवासियों
को बांटा मतदाता जागरूकता पत्रl

सरदार पतविंदर सिंह का जगह

-जगह भव्य सम्मानl

सर्वप्रथम मतदान,फिर जलपान करने की श्रद्धालुओं से की अपीलl

नैनी प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह का मतदाता जागरूकता अभियान अब परवान चढ़ने लगा है। उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार पतविंदर सिंह का सड़कों व मोहल्लों में डोर टू डोर जन जागरूकता पत्र बांटने का कैंपेन बदस्तूर जारी है।
माघ मेला क्षेत्र प्रयागराज के श्रद्धालु- कल्पवासियों के चौखट की कुंडी खटखटाई।कल्पवास कर रही महिला व पुरुष मतदाताओं को मतदान दिवस पर लोकतंत्र के महापर्व पर अपने बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
इस दौरान घाट में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों,स्त्री वाले,सब्जी एवं फेरी वालों राहगीरों एवं मोटरसाइकिल एवं चार पहिया से अपने गंतव्य के लिए जा रहे लोगों को भी जन जागरूकता पत्र देकर मतदान की अपीलदोहराई।
इस मुहिम में जनपदवासियों व विशेषकर युवा मतदाताओं का बढ़-चढ़कर सहयोग मिल रहा है। डोर टू डोर कैंपेन के दौरान लोग उन्हें मतदान दिवस के दिन स्वयं के साथ-साथ अपने परिवारी जनों एवं रिश्तेदारों से भी मताधिकार कराने के लिए आश्वस्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अबकी बार 90% पार में सोशल प्लेटफॉर्म पर भी जनपद वासियों का अपार सहयोग मिल रहा है। मतदाता कीर्तिमान को स्थापित करेगा। जन जागरूकता अभियान कैंपेन मे हरमन जी सिंह,दलजीत कौर, इंदुमती देवी पाण्डेय,मनीषा पाण्डेय,आर.के.पाण्डेय सहित आदि सैकड़ों वरिष्ठ समाजसेवी व गणमान्य प्रबुद्धजनों उपस्थित रहकर अपने विचार रखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग का संकल्प भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *