करछना।मतदाताओं को जागरूक करने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग लेने को लेकर रामपुर स्थित श्री बृज मंगल सिंह इंटर कालेज के बच्चों ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली।इसके पूर्व रैली को रवाना करते हुए प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने कहा कि आगामी 27 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर सभी बच्चे अपने घर परिवार और पास पड़ोस के लोगों को मतदान के प्रति जागृत करते हुए अपने संवैधानिक अधिकार के महत्व समझाएं।शिक्षकों ने भी इसके प्रति बच्चों को उत्साहित किया और उनकी भूमिका को लेकर कई सुझाव भी दिए।लोकत्रंत का यह उपहार,अपना मत अपना अधिकार।बहकावें में कभी न आए सोच समझकर बटन दबाएं जैसे स्लोगनों के साथ बच्चों ने रामपुर बाजार होते हुए रैली निकाली।रैली विद्यालय में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर जितेन्द्र कुमार,प्रदीप श्रीवास्तव,चन्द्रशेखर,सुरेश कुमार,विजय सिंह,मालती शर्मा,सुधा सिंह,अशोक सिंह समेत शिक्षक कर्मचारी और बच्चे मौजूद रहे।
रामपुर स्थित श्री बृज मंगल सिंह इंटर कालेज के बच्चों ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली।










Leave a Reply