Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

स्लोगन प्रतियोगिता की विजेता छात्रा का हुआ सम्मान।

स्लोगन प्रतियोगिता की विजेता छात्रा का हुआ सम्मान।
करछना।विगत दिनों आयोजित जनपद स्तरीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में जिले के हजारों बच्चों ने प्रतिभाग किया था। ऑनलाइन वर्चुअल प्रतियोगिता में स्लोगन,पोस्टर और गीत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया था। बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर की छात्रा इल्मा फातिमा को स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने पर बुधवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी और शिक्षकों ने सम्मानित किया। शिक्षकों ने खुशी का इजहार करते हुए इल्मा को बधाई देते हुए अन्य बच्चों को भी इसी तरह आगे आने पर जोर दिया। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह,जितेंद्र कुमार,जगतपाल,मालती देवी विश्वेशओझा,कमला शंकर त्रिपाठी, राजकुमार विश्वकर्मा, विमला देवी समेत शिक्षक कर्मचारी, बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *