वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम को लेकर किया जागरूक।
करछना। क्षेत्र के बसरिया गांव में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड करछना शाखा द्वारा वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने ग्राहकों को बैंक की लाभकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने उर्वरक खाद बीज जैसी जरूरतों को लेकर किसान भाइयों के लिए न्यूनतम 3% अल्पकालीन ऋण के अलावा बचत को जमा करने के लिए सहकारी निक्षेप सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में किसान बीमा योजना सहित पुराने बकाया ऋण को जमा करने संबंधी बातों के बारे में भी जानकारी दी गई। नाबार्ड की वित्तीय समावेशन निधि के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों के लिए बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षिका नीतू चौबे एवं नुक्कड़ नाटक टीम के नवीन मिश्रा और कलाकारों द्वारा लाभकारी योजनाओं के बारे में ग्राहकों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार जैसवार ने किया। राम आसरे यादव, पुन्नालाल, प्रदीप यादव, कृष्ण बिहारी गुप्ता रिचा पांडे, भोला सिंह राठौर ,रोहित कुमार समीर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम को लेकर किया जागरूक।










Leave a Reply