Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

महिलाओं ने लता जी के लिए मां गंगा जी को दीप प्रवाहित किएरहे ना रहे हम महका करेंगे

महिलाओं ने लता जी के लिए मां गंगा जी को दीप प्रवाहित किए
रहे ना रहे हम महका करेंगे

हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के लिए की गई विशेष महिला गंगा आरती

स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी को महिला गंगा आरती में दी गई श्रद्धांजलि

स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल ऋषिकेश गंगा आरती परिवार

त्याग, समर्पण, संघर्ष, उसूल इनसे बुनकर तैयार हुईं लता मंगेशकर

6 फरवरी। आज ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट परिवार ने, पूर्णानंद घाट, जानकीपुल में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती द्वारा की जा रही गंगा आरती में गंग सबलाओं ने हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी को ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।
सुशीला सेमवाल जी कहा कि स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का जाना मतलब एक युग का अंत। लगभग आठ दशकों तक उन्होंने हमारे दिलों पर राज किया। आगे भी करती रहेंगी। उनकी कमी कभी कोई पूरी नहीं कर सकता। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट परिवार स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन से मन बहुत ही दुखी है। पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका जाना देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। सेमवाल जी ने कहा कि अपने घर की सबसे बड़ी बेटी, जिनकी आवाज मानो कोयल से भी मीठी, कुछ ही सालों में लता की आवाज हर सफल फिल्म की जरूरत बन जाती है। शख्सियत- उसूलों की इतनी पक्की कि बड़े-बड़े म्यूजिक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स से झगड़ा तक कर लिया कर लेती थी।

डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा सिर्फ लता मंगेशकर नाम सुनते ही कानों को सुकून मिलता है, जुबान पर मिसरी चढ़ जाती है और दिल उनके गानों के बोल पर धड़कने लगता है। आज लता जी हमारे सामने विरासत छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाली स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है, ऋषिकेश गंगा आरती परिवार की ओर से, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति की प्रार्थना करते हैं एवं स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि स्वर कोकिला भारत रत्न मंगेशकर जी को गंगा मैया से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ऋषिकेष गंगा आरती परिवार की ओर से, सांयकालीन गंगा आरती में दो मिनट का मौन रखा गया और मां गंगा से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

मुख्य रूप से महिला गंगा आरती में गंग सबलाओं मंजू देवी, उषा देवी, सुनीता जी, अनीता जी, सरिता जी ने गंगा आरती विशेष भूमिका अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *