Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज नामांकन के लिए अब तक 541 नामांकन पत्र दिए जा चुके हैं जिनमें से अब तक 56 लोगों ने नामांकन किया दाखिल

प्रयागराज नामांकन के लिए अब तक 541 नामांकन पत्र दिए जा चुके हैं जिनमें से अब तक 56 लोगों ने नामांकन किया दाखिल

संगम नगरी प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों पर पांचवें चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू हो चुकी है। नामांकन के लिए अब तक 541 नामांकन पत्र दिए जा चुके हैं जिनमें से अब तक 56 लोगों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

नामांकन के पांचवें दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। पांचवें दिन लगभग हर विधानसभा सीट पर राजनीतिक दलों के घोषित प्रत्याशियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। प्रतापपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी ने भरा पर्चा।तो वहीं शहर उत्तरी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी संदीप यादव ने नामांकन किया। शहर दक्षिणी से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर अल्ताफ अहमद और फूलपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी राम तौलन यादव ने भी नामांकन कराया। वहीं फूलपुर से सपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद मुज्तबा सिद्दीकी और हंड़िया सीट से सपा प्रत्याशी हाकिम लाल बिंद ने भी नामांकन दाखिल किया। हंड़िया सीट से ही भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंह, बसपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पवन कुमार तिवारी ने भी पर्चा दाखिल किया। जबकि फाफामऊ विधानसभा सीट से सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी पंकज पांडेय ने और शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से नवनिर्माण पार्टी की प्रत्याशी मंजू पांडेय उर्फ महक जौ थेनपुरी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने वाले सभी प्रत्याशियों ने विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने और अपनी अपनी जीत का भी दावा किया है। वहीं नव निर्माण पार्टी की प्रत्याशी मंजू पांडेय ने कविता सुनाकर खास अंदाज में अपने लिए वोट मांगा है। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में त्रिस्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों पर पांचवें चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।जिसमें 46 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *