EPFO News: जनवरी में कर्मचारियों के पीएफ खाते में कितना आया ब्याज, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ईपीएफओ पर 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज को मंजूरी दी है
नईदिल्ली। रेलवे प्रोविडेंड फंड के जनवरी-मार्च 2022 तिमाही ब्याज दर की घोषणा हो गई है। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि यह ब्याज दर फाइनेंशियल ईयर 2021-22 स्टेट रेलवे प्रोविडेंड फंड की चौथी तिमाही के लिए है। इस दौरान पीएफ अकाउंट में 7.1% की दर से ब्याज मिलेगा। रेलवे बोर्ड में डायरेक्टर फाइनेंस प्रिया सुदर्शनी ने सभी जनरल मैनेजरों, प्रिंसिपल फाइनेंशियल एडवाइजर को इसकी जानकारी दे दी है।
ईपीएफओ दे रहा 8.5 प्रतिशत ब्याज
इससे पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ईपीएफओ पर 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज को मंजूरी दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पांच करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को इसका लाभ मिल रहा है। श्रम मंत्री की अध्यक्षता वाला केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने मार्च 2021 में पिछले वित्त वर्ष के लिए पीएफ जमा पर 8.5% ब्याज दर तय की थीं।
अंशधारकों के खातों में जमा हुआ ब्याज
वित्त मंत्रालय ने 2020-21 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को मंजूरी दी थीं। इसे 5 करोड़ से अधिक अंशधारकों के बैंक अकाउंट में जमा किया गया। मार्च 2020 में ईपीएपओ ने 2019-20 के लिए पीएफ खाते पर जमा ब्याज दर को 7 साल में सबसे कम 8.5 % कर दिया था। यह 2018-19 में 8.65 फीसद थीं।
2012-13 के बाद से सबसे कम
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ईपीएफ ब्याज दर 2012-13 के बाद से सबसे कम थीं। 2012-13 में इसे घटाकर 8.5% कर दिया गया था। ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स को 2015-16 में 8.8%, 2016-17 में 8.65% और 2017-18 में 8.55% ब्याज दिया था।









Leave a Reply