Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को AIMIM प्रमुख एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडो द्वारा ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा तत्काल प्रभाव से प्रदान की गई है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ओवैसी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे CRPF कमांडो तैनात रहेंगे.

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय उत्तर प्रदेश के हापुड़ में उनकी कार पर कथित रूप से हुई फायरिंग की घटना के एक दिन बाद आया है. ओवैसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दिल्ली लौट रहे थे. वहीं, ओवैसी ने निर्वाचन आयोग से घटना की स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा था कि इस घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *