Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भतीजे का कालेज में दाखिला दिलाने जा रहे रीवा निवासी चाचा भतीजा व मामा की दुर्घटना में मौत

भतीजे का कालेज में दाखिला दिलाने जा रहे रीवा निवासी चाचा भतीजा व मामा की दुर्घटना में मौत

रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछिया मोहल्ले में रहने वाले त्रिपाठी परिवार पर उस समय मातम पसर गया जब सिटी कोतवाली पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि जो उन्हीं के परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में यूपी में मौत हो गई है। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पाकर मृतक के बड़े भाई शिवेंद्र त्रिपाठी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यूपी के लिए रवाना हो गए हैं। जबकि घर में महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है।

क्या थी घटना : मिली जानकारी में बताया गया है कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेहटा मुजावर थाना अंतर्गत ग्राम जोगीकोट के निकट शुक्रवार सुबह आगरा की ओर लोहे के एंगल लाद कर जा रहे ट्रेलर में कार पीछे से घुस गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यूपीडा की टीम ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टर ने चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। चालक की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्त मप्र के रीवा जिले की तहसील हुजूर के बिछिया निवासी 45 वर्षीय बृजेश कुमार त्रिपाठी पुत्र दिनेश कुमार, 30 वर्षीय भतीजा शुभम त्रिपाठी पुत्र राजन त्रिपाठी व शुभम के मामा महाजन टोला निवासी 46 वर्षीय अजय पांडेय पुत्र एसएल पांडेय के रूप में हुई है। घायल चालक रीवा जिले के संजय नगर निवासी 40 वर्षीय आशुतोष पुत्र नंद कुमार शुक्ला हैं पुलिस के मुताबिक शुभम का एमबीबीएस में एडमिशन कराने चाचा बृजेश व मामा अजय रीवा से नोएडा जा रहे थे।

बीती रात नोएडा के लिए रवाना हुए थे बृजेश

परिजनों की माने तो बृजेश त्रिपाठी अपने भतीजे शुभम का एमबीबीएस में दाखिला कराने के लिए गुरुवार की शाम अपने साले के साथ कार से रवाना हुए थे उनके साथ उनके साले एसएल पांडे एवं कार चालक भी थे। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे लखनऊ रेफर किया गया है।

यूपी पुलिस द्वारा हमें सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद बृजेश त्रिपाठी के परिजनों को सूचित किया गया है परिवार के तीन सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

  • एपी सिंह परिहार, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, रीवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *