Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Coronavirus: बाजार जाने के लिए लेना होगा टिकट, घंटे के हिसाब से देने होंगे पैसे

[जनमीडिया टीवी]
[महाराष्ट्र: स्टोरी हाइलाइट्स]

Coronavirus: बाजार जाने के लिए लेना होगा टिकट, घंटे के हिसाब से देने होंगे पैसे
महाराष्ट्र के नासिक में सीमित संख्या में लोग बाजार जाएं और बेहतर तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, उसके लिए एक अनोखा नियम लागू किया गया है,,

नासिक: मुल्क भर में कोरोना के मामले बड़ी तेज़ी से बढ़ रहे हैं. लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना के मामले अपने उफान पर है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कई जिलों में लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. इसी बीज महाराष्ट्र के नासिक में संक्रमण को रोकने के लिए एक अनोखा नियम लागू किए जाने कि खबर आई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लोग अब नासिक में सीमित संख्या में बाजार जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, उसके लिए एक नियम लागू किया गया है. अब नासिक में हर व्यक्ति को बाजार जाने के लिए प्रति व्यक्ति पांच रुपए के टिकट लेने पड़ेंगे और ये टिकट एक घंटे लिए मान्य होगी,

[उल्लंघन पर देना होगा 500 रुपए का जुर्माना]

अगर किसी ने एक घंटे से ज्यादा बाज़ार में रुका तो उसे 500 रुपए जुर्माना भरना होगा. ये नियम नासिक नगर निगम की तरफ से लगाया गया है. 

एंट्री पर ही टिकट मिलेगी
रिपोर्ट के मुताबिक, यह नियम नासिक के मेन मार्केट, मार्केट कमेटी, पवन नगर मार्केट, अशोक नगर मार्केट और कलानगर  मार्केट में गागू होगा.  तमाम बाज़ारों में एंट्री के लिए सिर्फ एक ही रास्ता होगा, वहीं टिकट लेना होगा.

[दुकानदारों और रेहड़ी वालों को लेने होंगे पास]

दुकानदारों और रेहड़ी पटरी वालों को पास जारी किया जाएगा, जबकि मार्केट इलाके में रहने वाले लोगों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही एंट्री मिलेगी.

तरंग सिंह
[प्रेस रिपोर्टर जनमीडिया टीवी]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *