Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

MLC चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी, 4 फरवरी से होगा नामांकन

MLC चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी, 4 फरवरी से होगा नामांकन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सरगर्मियां बढ़ी है तो वहीं एमएलसी के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश में 36 विधान परिषद सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव दो चरणों में 3 और 7 मार्च को होंगे। इसके लिए नामांकन 6 फरवरी को होगा। निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। नामांकन की अंतिम तारिख 14 फरवरी है 16 फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई है। 3 मार्च को मतगणना होगी जबकि 12 मार्च को मतगणना होगी।

बता दें कि 36 विधान परिषद सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 7 मार्च को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने बताया मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में दो सीटें हैं, जिसके लिए अलग-अलग चुनाव होंगे। पहले चरण में 29 और दूसरे चरण में छह निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होगा। मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के लिए पहले चरण में मतदान होगा, जिसमें दो सदस्य हैं। गौरतलब है कि इस चुनाव में जनता सीधे मतदान नहीं करती है।एमएलसी चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और नगर निकायों के पार्षद मतदान करते हैं। एमएलसी कार्यकाल 6 साल का होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *