मां सरस्वती वंदना
1- जयति जय मां सरस्वती,
जय जग पालनहारी।
जय जन सुखकारी,दुखहारी,
सब संकट देहु बिदारी।।
2- पूर्ण चंद्र सम बदन बिराजै,
अद्भुत शोभा न्यारी।
वीणा पुस्तक हाथ में सोहै,
पावन हंस सवारी।।
3- श्वेत कमल पर आसन सुंदर,
शुभ्र वसन शुभकारी।
जापर कृपा तुम्हारी होवै,
ताकर बुद्धि अपारी।।
4- सदा सहाय होहुं मां मोपर,
जानि अधम अधिकारी।
धीरज नावत सिर चरनन में,
देहु सुमति है विनय हमारी।।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
ग्राम व पोस्ट खखैचा प्रतापपुर हंडिया प्रयागराज उत्तर प्रदेश।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871










Leave a Reply