मौनी अमावस्या पर अरैल घाट में जन जागरूकता अभियान- सरदार पतविंदर सिंह
नहीं रूकेंगे,नहीं थकेंगे
एक ही नारा,पहले करेंगे मतदानl
हम सबने ठाना है,लोकतंत्र को स्वच्छ बनाना है।चाहे जो हो मजबूरी, उंगली में लोकतंत्र की स्याही जरूरीl
नैनी प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने मौनी अमावस्या पर दान-पुण्य,गौ सेवा एवं गंगाजल की धार में खड़े होकर वही पूरे उत्साह से सभी स्नान कर रहे श्रद्धालुओं से मतदान अवश्य करो,लोकतंत्र मजबूत करो के गगनभेदी नारे लगाते रहेlमतदान अवश्य करें की शपथ दिलाईl
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि उंगली पर लगी स्याही सिर्फ निशान नहीं,आप की शान हैं…देश की पहचान है लोकतंत्र की जान हैं और आपके अधिकार का सम्मान हैं मतदाता की सहभागिता से ही स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण संभव हैl इस अवसर पर मिश्र बंधु सूफी भजन गजल गायक प्रयागराज,
सत्यम होंडा,हरमन जी सिंह,दलजीत कौर,वरिष्ठ समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह,मुख्यबचन सिंह,डब्लू सिंह,अविनाश सिंह,अभिषेक सिंह, हर्ष सिंह,अर्पित सिंह,आदर्श सिंह, आनंद यादव,यश शर्मा सहित तमाम देशभक्त उपस्थित रहेl










Leave a Reply