Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च

शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च

प्रयागराज – बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ के नारा देने वाले लोगों से आग्रह है कि काजल पाण्डेय के साथ जो भी हुआ है उसे उसके परिवार के लोगों को न्याय मिलना ही चाहिए हम सब काजल पांडे के साथ हुए तथा उनके परिवार के साथ हुए अन्याय के विरोध में आज धरवारा हनुमानपुर चौराहे से कैंडल मार्च निकाला गया और श्रद्धांजलिअर्पित किया गया । प्रकाश नारायण द्विवेदी ने विरोध करते हुए कहा काजल पांडे के साथ अगर न्याय नहीं हुआ तो हम सब मिलकर के और वृहद आंदोलन करेंगे हम प्रयागराज के सभी नेताओं से आग्रह करते हैं कि अगर नेतागिरी से थोड़ी से फुर्सत मिल गई हो तो काजल पांडेय के परिवार को न्याय दिलवाने की कृपा करें ।
शिवम पाण्डेय ने कहा काजल पाण्डेय के साथ जो घटना हुई बहुत ही निंदनीय है पीड़िता के परिवार को न्याय मिलना चाहिए । शिवम पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि हमारी पांच मांगे पूरी करें सरकार

  1. 1 सरकारी नौकरी।
  2. 50 लाख रुपये।
  3. केस की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में हो।
  4. दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
  5. परिवार की सुरक्षा के लिए एक सस्त्र लाइसेंस दिया जाए ।
    बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे – प्रमोद द्विवेदी, बृजेश मिश्रा, आयूष मिश्रा, विकास पाण्डेय, पवन मिश्रा, दीपक पाण्डेय, अरविंद कुमार , दिलीप द्विवेदी,बजरंगी ,भानू आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *