इन्दौर (मध्यप्रदेश) की बेटी बनी भारतीय किसान कल्याण संघ (महिला मंच), मध्यप्रदेश की अध्यक्षा~
श्रीमती संजीता श्रीवास्तव (एडवोकेट) महिला मंच प्रदेश अध्यक्षा (मध्य प्रदेश) मनोनीत।
दिनांक 27 जनवरी सन् 2021 ई० (दिन – वृहस्पतिवार) को भारतीय किसान कल्याण संघ की एक वर्चुअल बैठक संघ के राष्ट्रीय कार्यालय प्रयागराज में आहुत की गई, जिसमें राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री सी० बी० तिवारी जी ने श्रीमती संजीता श्रीवास्तव (एडवोकेट) विजेता वर्ल्ड आफ वूमेन अवार्ड, इन्दौर (मध्य प्रदेश) को मध्य प्रदेश राज्य के प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच का प्रस्ताव किया, उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव का करतल ध्वनि से स्वागत किया। अन्त में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनेश उपाध्याय जी ने संघ के मध्य प्रदेश इकाई महिला मंच का प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा किया। जिस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बहादुर सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री संतोष त्रिपाठी ‘संत’ जी, राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री सी० बी० तिवारी जी, राष्ट्रीय सलाहकार प्रोफेसर श्री वी० डी० दिवेदी जी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अजय पांडेय जी, प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश श्री मनोज गुप्ता जी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र मिश्रा जी, उत्तर प्रदेश महासचिव श्री रमेश मालवीय जी, श्री सतीश सिंह जी सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए बधाई दी। राष्ट्रीय संरक्षक कैप्टन श्री डी० पी० एन० सिंह जी ने बधाई देते हुए कहा कि विश्वास है कि जल्द ही मध्य प्रदेश में किसान महिला मंच मजबूत होगा।
इस ख़बर से इन्दौर (मध्यप्रदेश) के लोगों में हर्ष व्याप्त है। रूपम सिंह, विनीता शर्मा, अर्चना जोशी, आशा सिंह, मधुरम राजपूत, रंजना, निधि, अर्जुन शिशोदिया
जगदीशचंद्र पाटीदार दाढ़ी, नागेश्वर रावल, शंकर सिंह चौहान, राजाराम चौधरी, लक्ष्मीनारायण बड़ाल, तेजूलाल चौधरी, मुंशीलाल पाटीदार, सुनील कुमार प्रजापति, अर्जुन सिंह सिसौदिया और समस्त किसान बंधुओ की ओर से श्रीमती संजीता श्रीवास्तव (एडवोकेट) को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।










Leave a Reply