अमन सिंह का अब तक नही चला पता
चाकघाट । समीपस्थ ग्राम पचामा जेल मार्ग के निवासी अरुण सिंह जो कि त्योथर न्यायालय में द्वितीय श्रेणी कर्मचारी पद पर पदस्थ हैं उनका बेटा अमन सिंह जिसकी उम्र 14 वर्ष है वह 24 जनवरी की दोपहर 12बजे से लापता है। जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है परिजनों की मानें तो वह घर से खेलने के लिए निकला लेकिन पुनः लौट के घर वापस नहीं आया। हालांकि उसके गुम होने की रिपोर्ट उनके पिता अरुण सिंह द्वारा सोहागी थाने में दर्ज करा दी गई है। किंतु अभी तक है बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है ।घर में माता-पिता परिजन रो रो के परेशान हैं और अभी तक उनके बेटे का कोई पता नहीं चल सका है।परिजनों को आशंका है कि उनके बेटे को कहीं अपहरण न हो गया हो। हालांकि पुलिस भी अपने स्तर पर गुमशुदगी दर्ज करके बच्चे की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक बच्चे का कोई पता न चलने से घर के लोग बहुत बेचैन है। अमन सिंह के पिता अरुण सिंह ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि उनके बेटे के बारे में कोई जानकारी देता है तबताने वालों को उचित पुरस्कार भी देंगे। फिलहाल बेटे का कोई पता ना होने से उनकेपरिजनो के अंदर घबराहट बनी हुई है। (रामलखन गुप्त)
चाकघाट के सिंह का अब तक नही चला पता










Leave a Reply