श्रद्धालुओं ने तिरंगा संग मतदान अवश्य करने की शपथ ली-सरदार पतविंदर सिंह
नैनी प्रयागराज /राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर अरैल तट पर गंगा-यमुना-सरस्वती के मध्य में युवाओं ने तिरंगा हाथ मे लेकर मतदान अवश्य करें की शपथ लीl
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि उंगली पर लगी स्याही सिर्फ निशान नहीं,आप की शान हैं…देश की पहचान है लोकतंत्र की जान हैं और आपके अधिकार का सम्मान हैं उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि मतदाता की सहभागिता से ही स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण संभव हैl इस अवसर पर सत्यम होंडा ,हरमन जी सिंह, दलजीत कौर,आशीष यादव अरैल, यश शर्मा,अर्पित सिंह,प्रकाश मिश्रा,अमर तिवारी,रीता सोढ़ी तमाम देशभक्त उपस्थित रहेl










Leave a Reply