[जनमीडिया टीवी]
[महाराष्ट्र: स्टोरी हाइलाइट्]
“”ब्लड डोनेट करने पर 1 किलो मिला चिकन, बाल ठाकरे की जयंती पर शिवसेना ने दिया यह अनोखा आफर””
बाल ठाकरे की जयंती के मौके पर आज शिवसेना की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस क्रम में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अनोखा आफर दिया गया। दरअसल जो भी लोग रक्त दान कर रहे थे उन्हें एक किलो चिकन दिया जा रहा था।
ठाणे, प्रेट्र। महाराष्ट्र में शिवसेना के संस्थापक रहे दिवंगत बाल ठाकरे की 96वें जयंती के मौके पर रविवार को ठाणे जिले के उल्हासनगर में शिवसेना ईकाई की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। लोगों में जागरुकता के लिए तोहफे के तौर पर खास पेशकश की गई। इसमें कहा गया- रक्तदान करो और एक किलो चिकेन अपने घर ले जाओ। बता दें कि कुल 65 बोतल रक्त का संग्रह किया गया।
उल्हासनगर के म्युनिसिपल कार्पोरेशन में पार्टी के नेता धनंजय बोडारे ने बताया कि शिविर के दौरान 65 बोतल खून एकत्र किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक रक्तदाता को इस दौरान आफर के तहत एक किलो चिकन भी दिया।
तरंग सिंह
[प्रेस रिपोर्टर जनमीडिया टीवी]









Leave a Reply