Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

prayagraj 80 फीट गहरे कुंए में डाला था छात्रा का शव

prayagraj 80 फीट गहरे कुंए में डाला था छात्रा का शव
आईईआरटी मैदान का एक हिस्सा अब जंगल बन चुका है। उस जंगल के अंदर वर्षों पुराना एक कुंआ है। इस सकरे कुंए को ट्यूबवेल की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। कुंए के अंदर उतरने के लिए सीढ़ी भी बनी थी। सर्विलांस की मदद से छात्रा की अंतिम लोकेशन उसी मैदान के आसपास मिल रही थी। प्रेमी ने भी वहीं पर अंतिम मुलाकात बताई थी। आखिर में सोमवार शाम को जब पुलिस को पता चला कि झाड़ियों के अंदर एक कुंआ हैं तो वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कुंए के अंदर एक युवती की लाश नजर आई तो पुलिस अफसर भी हरकत में आ गए।

पुलिस ने पहले दमकल को बुलाया लेकिन वहां की भयावहता देखकर एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। संकरे कुंए के अंदर जहरीली गैस होने की आशंका थी। एक जवान को नीचे उतारा गया लेकिन उसकी सांस फूलने लगी। उसे वापस बुला लिया गया। इसके बाद अन्य उपकरण मंगाए गए। बताया जा रहा है कि 80 फीट से ज्यादा गहरे कुंए से छात्रा के शव को निकालना था। कांटा लगाने पर छात्रा के कपड़े फट जा रहे थे। काफी देर तक प्रयास चला। चारों तरफ से रस्सी लगाकर कांटा बांधा गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ को सफलता मिली। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा का एक बैग और डायरी मिली है। डायरी में उसका नाम लिखा है। बैग में कपड़ा भी था। इस दौरान पुलिस और दमकलकर्मियों के पास संशाधन की कमी भी नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *